7:39 AM

मौत कब आएगी? शरीर खुद बताएगा...



संसार का सबसे बड़ा सच मौत है। जो पैदा हुआ है उसे एक न एक दिन मरना ही है। सभी मौत से डरते हैं। हर किसी की यह इच्छा होती है कि उसे उसकी भावी मौत की सूचना प्राप्त हो जाए। कई बार हमारे शरीर के अंग भी मौत की पूर्व सूचना दे देते हैं। हमारे शास्त्र भी इसका प्रमाण देते हैं।
1. यदि अचानक शरीर सब ओर से सफेद या पीला पड़ जाए और ऊपर से कुछ लाल दिखे तो उस मनुष्य की मौत छह महीने में ही हो जाती है।
2. जब आंखें सूर्य चंद्रमा या अग्रि का प्रकाश देखना बंद कर दें या उन्हें सब कुछ काला ही दिखे तो भी मनुष्य सिर्फ छह महीने ही जीवित रहता है।
3. जब शरीर के सभी अंगों में अंगड़ाई आने लगे या तालु सूख जाए तब मनुष्य एक महीने ही जीवित रहता है।
4. त्रिदोष में जिसकी नाक बहने लगे उसका जीवन पंद्रह दिन से अधिक नहीं रहता।
5. जब मनुष्य अपनी छाया को सिर रहित या अपने आपको ही छाया रहित पाए तो वह एक महीने भी जीवित नहीं रहता।
6. जिसकी जीभ फूल जाए या दांतों से मवाद निकलने लगे तो उसकी भी छह महीने के भीतर ही मौत हो जाती है।



मौत की भविष्यवाणी भी करते हैं सपनें


मौत ऐसी सच्चाई है जिसके बारे में सभी जानते हैं लेकिन फिर भी उससे अनभिज्ञ बने रहते हैं। भविष्य में घटने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के तरह सपने मौत की भविष्यवाणी भी करते हैं। आवश्यकता है उनका आशय समझने की। स्वप्न ज्योतिष में ऐसे स्वप्नों की जानकारी दी गई है।
1- जो व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को शमशान अथवा पर्वत के शिखर पर बैठकर मदिरापान करता देखता है वह शीघ्र ही मृत्यु को प्राप्त होता है।
2- स्वप्न में जो स्वयं को स्याही अथवा तेल शरीर पर लगाकर गधे की सवारी करता देखता है, उसकी निश्चित रूप से मृत्यु हो जाती है।
3- जो व्यक्ति लगातार भयानक सपने देखता है, उसके प्राण एक वर्ष के भीतर यमराज हर कर ले जाते हैं।
4- यदि कोई स्त्री स्वप्न में स्वयं के सफेद बाल देखती है तो उसका पति से विछोह हो जाता है या उसके पति की मृत्यु हो जाती है।
5- यदि स्वप्न में आप स्वयं को यात्रा पर जाे हुए देंखे तो यात्रा टाल दें क्योंकि यात्रा में आपकी मृत्यु हो सकती है।
6- यदि सपने में शरीर का कोई अंग कटा हुआ देंखे तो निकट भविष्य में किसी परिजन की मृत्यु अवश्यासंभी है।
7- जो व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को हंसता या नाचता हुआ देखता है उसकी हत्या हो जाती है।
8- जो व्यक्ति स्वप्न में कौआ देखता है उसे शीघ्र ही किसी की मृत्यु का समाचार मिलता है।
9- यदि कोई स्वयं को स्वप्न में काले कपड़े पहनकर, काले घोड़े पर सवार होकर देखता है तो किसी रोग के कारण शीघ्र ही उसकी मृत्यु हो जाती है।
10- जो व्यक्ति अपने इष्ट देवी की प्रतिमा को फूटते हुए या जलते हुए देखता है उसकी कुछ ही दिनों में मृत्यु हो जाती है।
11- यदि कोई लाल साड़ी पहनी हुई स्त्री स्वप्न में आलिंगन करे व सूखे फूलों की माला पहनाए तो उसकी मृत्यु शीघ्र ही हो जाती है।
12- जो व्यक्ति स्वप्न में स्त्री का स्तनपान करता है, उसकी मृत्यु निश्चित है।
13- यदि कोई लंबे नाखून, पीली आंख नाली निर्वस्त्र स्त्री स्वप्न में आलिंगन करे तो भी मृत्यु हो जाती है।
14- स्वप्न में यदि कोई स्वयं को पेड़ से गिरता हुआ देखता है तो रोग जनित होकर उसकी मृत्यु हो जाती है।
15- यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में नगाड़े बते हुए स्वयं का मुंजाडन करवाता है तो शीघ्र ही उसके परिवार में किसी वृद्ध की मौत हो जाती है।



0 comments:

Powered By Blogger Blogger Tricks